गया, अगस्त 17 -- Gaya News: नाग पंचमी पर सोमवार को गुरारू बाजार स्थित सूर्य मंदिर के समीप बक्स बाबा मंदिर में नाग देवता की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नाग देवता की मूर्ति पर दूध और लावा अर्पित कर पूजा की। वर्ष 2002 में स्थापित इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में स्थापित नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि विषैले जीव के दंश से पीड़ित व्यक्ति को यहां लाकर विधि-विधान से पूजा कराने पर उसे राहत मिलती है। नाग पंचमी के अवसर पर स्थानीय लोग 24 घंटे तक नमक का सेवन नहीं करते हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की पूजा, नाग देवता को अर्पित किया दूध इस दौरान घरों में केवल मीठ...