गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के नसेर गांव में सोमवार की सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि नसेर गांव से बालू गिराकर भाग रहे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...