गया, अक्टूबर 5 -- Gaya News: गया जी-दाऊदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब की नशे में रहे बाइक सवार ने एक बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। गोह प्रखंड के असियार निवासी महेन्द्र यादव व पंचानपुर -चैनपुरा निवासी रामप्यारे यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोंच पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज कराया। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए गया भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...