गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचूगढ़ में एक सितंबर को हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना की निष्पक्ष जांच के लिए आईजी विकास वैभव ने आठ सदस्यीय जांच दल गठित किया है। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना में कॉलेज छात्र पीयूष कुमार उर्फ प्रणय की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। मामले के त्वरित उद्भेदन और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए आईजी विकास वैभव ने निर्देश दिया है। एसआईटी का नेतृत्व नवादा के एसपी अभिनव धीमान करेंगे। आठ सदस्यीय टीम को मामले की जांच तेजी से पूरी करने और घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी खुद जांच की निगरानी करेंगे। हर 24 घंटे में जांच की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी स्तर पर कार्रवाई में दे...