Gaya News: नवरात्र : स्थायी शेड से कवर्ड हुआ मां मंगला गौरी मंदिर
गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: शारदीय नवरात्र की तैयारी घर से लेकर मंदिरों में चल रही है। देश भर में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में इस बार कुछ नई व्यवस्था की जा रही है। पूरे मंदिर परिसर को स्थायी शेड से कवर्ड किया गया है। गर्भगृह से लेकर अन्य क्षेत्रों में लोहे की चदरा लगा दी गई है। मुख्य मंदिर के अलावा हनुमान मंदिर तक लगा शेड लगाए गए हैं। करीब आठ लाख की लागत शेड निर्माण कराया गया है। अब शेड को अंतिम टच दिया जा रहा है। इसके बाद शेड के अंदर बल्ब और पंखे लगाए जाएंगे। पंखे के रॉड लटका दिए गए हैं। नवरात्र शुरू होने से पहला श्रद्धालु चकाचक शेड का लाभ उठा सकेंगे। शेड लग जाने के बाद धूप, बारिश व शीतलहरी से भारी राहत मिलेगी। शेड लगने से शक्तिपीठ की खूबसूरती देखती बन रही है। इस वक्त पितृपक्ष मेले को लेकर मां मंगलागौरी मंदिर में श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.