गया, सितम्बर 30 -- Gaya News: पार परैया मध्य विद्यालय में बुधवार को शिक्षक विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने शिक्षक अशोक कुमार को भावुक माहौल में विदाई दी। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण रहे। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने अशोक कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने भी अपने प्रिय शिक्षक को नम आंखों से विदाई दी। मंच संचालन टोला सेवक शिक्षक अरविन्द कुमार चौधरी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...