Gaya News: नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया
गया, अक्टूबर 17 -- Gaya News: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग की कार्रवाई में मिठाई व नमकीन की तीन दुकानों से जांच के लिए सेम्पल लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य संरक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि डेल्हा के पून साव (वसंत प्रसाद) की दुकान से पेड़ा व खोवा लाई के सेम्पल लिए गए। वहां खराब 29 समोसे जब्त कर नष्ट किए गए थे। वैष्णवी स्वीट्स से मुकदम व सोनी होटल से पेड़ा के नमूने लिए गए थे। तीन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। बताया कि कार्र्वाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.