Gaya News: नगर विकास परिषद ने संस्थापक अर्जुन सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
गया, अगस्त 1 -- Gaya News: नगर विकास परिषद की ओर से रमन रोड स्थित धर्म सभा भवन में परिषद के संस्थापक एवं संरक्षक अर्जुन सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा सभी धर्मों और क्षेत्रों के लोगों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनकी स्मृति में नगर विकास परिषद का भवन बनाने की घोषणा की गई। पूर्व मंत्री रामेश्वर यादव ने भवन निर्माण में विशेष सहयोग देने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्णानंद यादव, मसूद मंजर, मोहम्मद यहिया, इकबाल हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अर्जुन सिंह यादव के परिजन भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.