गया, जुलाई 5 -- Gaya News: गया नगर निगम में नगर आयुक्त के स्थानांतरण के बाद विकास कार्यों की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। 24 जून को नगर आयुक्त के स्थानांतरण के बाद अब तक नए नगर आयुक्त की नियमित नियुक्ति नहीं हुयी है और प्रभारी नगर आयुक्त को वित्तीय अधिकार नहीं मिलने के कारण दस दिनों से किसी भी प्रकार का वित्तीय कार्य नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर विकास योजनाओं के साथ-साथ नगर निगम की दैनिक कार्यप्रणाली पर भी पड़ रहा है। करोड़ों की योजनाओं पर लगा ब्रेक

नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्वीकृत योजनाएं नगर निगम बोर्ड की बैठक में लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से 284 विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई थी। इन योजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जानी थी। लेकिन, नये नियमित नगर आयुक्त के नहीं आने और वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण अब तक निविदा जारी नही...