Gaya News: नई रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष मोर्चा की बैठक में आंदोलन को तेज करने पर चर्चा
गया, अगस्त 23 -- Gaya News: गया से डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन निर्माण की मांग को लेकर रविवार को संजय गांधी कॉलेज, इमामगंज में क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों और युवाओं की बैठक हुई। अध्यक्षता डॉ. आदित्य प्रसाद ने की। बैठक में नई रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष मोर्चा को मजबूत करने और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि मोर्चा की अगली बैठक की तिथि निर्धारित कर युवाओं व संगठन से जुड़े लोगों को जानकारी दी जाएगी। संतन पासवान को युवा संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने रक्षाबंधन के बाद केंद्रीय कमेटी की बैठक बुलाने पर सहमति जताई। इसमें मोर्चा के पुनर्गठन पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष बिगन पासवान, प्रवक्ता श्रीमोहन यादव समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.