Gaya News: धामीटोला की पेंट दुकान में लगी भीषण आग, 15 लाख का नुकसान
गया, जुलाई 27 -- Gaya News: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के धामीटोला मोहल्ले में शनिवार की देर रात लोहानी हार्डवेयर एंड पेंट दुकान में आग लग गई। आग से करीब 15 लाख रुपये के रंग, पेंट और अन्य सामान जल गए। घटना रात करीब 2:15 बजे की है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना अग्निशामक विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए एक के बाद एक पांच दमकल वाहनों को लगाया गया। करीब आठ घंटे की लगातार मशक्कत के बाद रविवार सुबह आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। संकरी गली और दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील रंग-पेंट रखे होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा。
दुकान में फंसे दो लोगों की दमकल कर्मियों ने बचाई जान आग से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.