Gaya News: धान रोपण के दौरान करंट से युवती की मौत, चचेरी बहन गंभीर रूप से झुलसी
गया, जुलाई 20 -- Gaya News: रौशनगंज थाना क्षेत्र के सिमरेहट गांव में सोमवार की शाम करंट लगने से धान की रोपनी कर रही एक युवती की मौत हो गई। उसकी चचेरी बहर झुलस गई है। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बांकेबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने निर्जला कुमारी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। झुलसी कोसमी कुमारी का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, निर्जला कुमारी सिमरेहट गांव के विनेश मंडल की पुत्री थी। कोसमी कुमारी उपेंद्र भुइयां की पुत्री है। दोनों चचेरी बहन थीं। गांव के एक खेत में दोनों बहन धान की रोपनी कर रही थी। खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था। काम के दौरान अचानक दोनों उसी तार की चपेट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.