गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: मोहड़ा प्रखंड की दरियापुर पंचायत के दो पीड़ित परिवारों को बीडीओ ने गुरुवार को 20-20 हजार रुपये का पारिवारिक लाभ का चेक दिया। किसनपुरा गांव निवासी उमेश यादव की नौ सितंबर को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी शांति देवी उर्फ मनती देवी को चेक दिया गया। वहीं, केहरबिगहा गांव निवासी सुनील कुमार यादव की 12 सितंबर को करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी। उनकी पत्नी गीता देवी को भी 20 हजार रुपये का चेक दिया गया। दोनों परिवारों को प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ के कक्ष में राशि दी गई। मौके पर हम पार्टी के मोहड़ा प्रखंड अध्यक्ष बलिराम कुमार मांझी और युवा अध्यक्ष कंचन कुमार मांझी मौजूद रहे। जानकारी कंचन कुमार मांझी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...