गया, जुलाई 27 -- Gaya News: आमस थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के लेम्बुआ बहेरा गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। इनमें आधा दर्जन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। घायलों में मनोज चौधरी, उनकी पत्नी चिंता देवी, पुत्र जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, रमाकांत, गया चौधरी, शिवकुमार, इंदल, अरविंद सहित अन्य लोग शामिल हैं। सीएचसी में इलाजरत जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि महीनों पहले बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में विरोधी पक्ष के लोग घर में घुस आए और लाठी, डंडा, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने इसे पूर्व नियो...