गया, जुलाई 26 -- Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात थाना क्षेत्र के शकल बिगहा और बैजू बिगहा गांव में छापेमारी कर दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान बैजू बिगहा गांव से कैलाश मल्लाह और शकल बिगहा गांव से कैलाश दास को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...