Gaya News: देवताओं के लिए जलाए दीपक, आज माता धनलक्ष्मी की होगी पूजा
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: शहर दीपावली के रंग में सराबोर हो गया है। धनतेरस के साथ शुरू हुए तीन दिवसीय रोशनी के महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को देव दीपावली (छोटी दीपावली) मनाई गई। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शहर से लेकर गांव तक लोगों ने पूरी आस्था के साथ देवताओं के नाम पर दीप जलाए। शाम होते ही विष्णुपद, मां मंगलागौरी, शीतला मंदिर, दु:खहरिणी मंदिर और बागेश्वरी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रंगीन रोशनी और पटाखों के शोर के बीच रविवार की रात शहर जगमगाएगा। रविवार को घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक मां लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से होगी। पुरानी गोदाम, दवा मंडी सहित अन्य बाजारों में देर रात तक व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की आराधना करेंगे। इसके लिए दुकानों को फूल-मालाओं, रंगोली और रंग-बिरंगी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.