Gaya News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
गया, जुलाई 28 -- Gaya News: आमस के गम्हरिया निवासी गया राम की मंगलवार सुबह पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शनिवार की रात आमस बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत नाजुक होने पर पीएमसीएच भेज दिया गया। समाजसेवी कुलेंद्र यादव ने बताया कि गया राम परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुखिया मनोज यादव समेत कई स्थानीय लोगों ने सरकार से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.