Gaya News: दुर्गापूजा को लेकर मुफस्सिल थाने में शांति समिति की बैठक
गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा समितियों को मूर्ति स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। जदयू नेता सुरेश राव ने भुसुंडा में सड़क जाम की समस्या के समाधान की मांग की। थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल जानकारी दें। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने की। मौके पर हरे राम सिंह, मिठू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: दुर्गा पूजा में जाम और गंदगी से मिलेगी राहत, पूजा समितियों के साथ प्रशासन ने बनाई रणनीति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.