Gaya News: दुर्गापूजा को लेकर फतेहपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
गया, अक्टूबर 17 -- Gaya News: दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए शनिवार शाम को फतेहपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और पूजा पंडालों के आसपास मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस ने पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फ्लैग मार्च : शांति व्यवस्था बनाए रखने की अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.