Gaya News: दुकान में भरा बरसाती पानी, हजारों का नुकसान
गया, जुलाई 17 -- Gaya News: नाली के जाम रहने से आमस के चंडीस्थान बाजार के कई दुकानों के बरसात का पानी भर गया। इससे दुकानदार को हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। यहां यह हाल पहली बारिश में ही हो गई है। दुकानदारों को आशंका है कि यदि समय रहते नाली की सफाई नहीं कराई गई तो आगे और ज्यादा नुकसान होगा। दुकानदार नीरज चौरसिया और जीतू वर्णवाल ने बताया कि जीटी रोड किनारे बनी नाली की सालों से सफाई नहीं कराई गई है। इस वजह से जाम हो गई है और पानी नहीं निकल पा रहा है। गुरुवार की रात कुछ देर के लिए हुई मूसलाधार बारिश का सारा पानी उनकी दुकान के घुस गया। इससे दुकान में रखे सामान नष्ट हो गए। वर्षा बंद होने पर परिवार के साथ मिलकर दुकान में भरा पानी को उपछकर निकाला। उन्होंने क्षतिपूर्ति और बरसाती पानी के निकास के लिए एनएचएआई के कर्मियों से संपर्क किया। पता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.