Gaya News: दीपावली व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: कोंच थाना परिसर में दीपावली और छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने लोगों से उपद्रवियों की गतिविधियों या किसी तरह की आशंका की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। छठ घाटों की सुरक्षा के लिए गहरे पानी वाले पोखरों के पास बांस-बल्ले से घेराबंदी कराने और व्रतियों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा गया। थानाध्यक्ष ने पर्व के दौरान पुलिस गश्ती और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था का आश्वासन दिया। बैठक में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- Begusarai News: दीपावली और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- Begusarai News: दीपावली और छठ को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.