Gaya News: दीपावली पर दो स्पेशल ट्रेनों से 3900 यात्रियों ने किया सफर
गया, नवम्बर 9 -- Gaya News: दीपावली के दिन रविवार को घर पहुंचने की जल्दबाजी में जुटे यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से चलाई गईं दो स्पेशल ट्रेनें बड़ी राहत साबित हुईं। डीडीयू जंक्शन से गया जंक्शन के लिए चलाई गईं इन ट्रेनों से करीब 3900 यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेकर अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन कराया। डीआरएम उदय सिंह मीना के निर्देश पर डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ और आवाजाही की लगातार निगरानी की गई। लंबी दूरी की ट्रेनों से पहुंचने वाले गया की ओर जाने के इच्छुक यात्रियों को उद्घोषणा के माध्यम से स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दी गई। साथ ही रेलकर्मियों की टीमें तैनात की गईं, जिन्होंने यात्रियों को फुट ओवरब्रिज के रास्ते संबंधित प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में मदद की।रेलवे के आधिकारिक सूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.