गया, जुलाई 22 -- Gaya News: डोभी की दिव्या पासवान के अपहरण और हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त राहुल यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दिव्या अपहरण के मुकदमे में हत्या और एससी/एसटी ऐक्ट की धाराएं जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही हाल में मिली जमानत को रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। राहुल यादव को शीघ्र ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल वह चतरा जेल में बंद है। मंगलवार को शेरघाटी में गिरफ्तारी के बाद उसे हंटरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया था. यह भी पढ़ें- हत्या से पहले दिव्या पर दर्ज हुआ था झूठा मुकदमा कमजोर धाराओं के चलते मिली थी जमानत अपहरण के मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा नहीं जोड़े जाने के कारण पिछले सप्ताह राहुल यादव को शेरघाटी कोर्ट से जमानत मिल ...