गया, अगस्त 3 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी छोटू यादव के 25 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौतम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। करीब तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। परिवार में पत्नी और करीब दो वर्ष की एक बेटी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों ने बताया कि गौतम दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। रविवार को कानपुर रेलवे स्टेशन पर वह किसी कारणवश अपनी निर्धारित ट्रेन से भटक गया और दूसरी ट्रेन में सवार हो गया। इसी दौरान झांसी के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि वह ट्रेन से कैसे गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन और गांव के ...