Gaya News: दिनभर बादल, रात तेज हवा व गरज के साथ बारिश - संशोधित
गया, जुलाई 6 -- Gaya News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद मानपुर व देर शाम बोधगया में हल्की बारिश हुई। गया जी शहर में रात करीब 8.30 बजे तेज हवा चलने लगी। इसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गयी। करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से उमस वाली गर्मी से राहत रही। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। शहर अंधेरे में डूब गया। बारिश से पहले रविवार की सुबह से ही गया जी शहर में बादल छाए रहे और पुरवैया चलती रही। हालांकि कभी-कभी हल्की धूप भी निकली। बादल व पुरवैया से मौसम सुहाना रहा। उमस वाली गर्मी से राहत मिली। बदले मौसम में अधिकतम तापमान में कमी जबकि न्यूनतम में वृद्धि दर्ज की गई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ गई। रविवार को अधिकतम 35.2 व न्यनूतम 28.6 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.