गया, अक्टूबर 23 -- गया में पुलिस मुठभेड़ Gaya News: दारोगा पुत्र रानू शेखर हत्याकांड में गया पुलिस ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिछी गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपित गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों की पहचान श्याम बिहारी और गौरव उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। दोनों घायलों को पुलिस अभिरक्षा में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- दारोगा पुत्र हत्याकांड में 2 का हाफ एनकाउंटर; बदमाशों ने 2 भाइयों को मारी थी गोली,1 की मौतगिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी सिटी...