Gaya News: दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से 9 हजार की शराब जब्त, दो गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद झारखंड से शराब तस्करी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को शाम में रेलवे सुरक्षा बल की गुरपा ओपी टीम ने कोडरमा-गझंडी रेलखंड पर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से शराब की 11 बोतलें बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के निर्देश पर आरपीएफ ओपी गुरपा के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेनों में विशेष सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13233 अप कोडरमा-राजगीर-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच में जांच के दौरान संदिग्ध अवस्था में दो युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव निवासी गोलू कुमार (20) और रवि कुमार (19) के रूप में हुई। तलाशी में दोनों के पिट्ठू ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.