Gaya News: दस दिनों से गिरा बिजली पोल और तार, दहशत में बुनकर
गया, अगस्त 3 -- Gaya News: नगर निगम के वार्ड संख्या 49 स्थित पटवा टोली मुहल्ले के मानपुर अड्डा के सामने गुदर लेन में सती मंदिर के पास करीब 10 दिनों से पेड़ गिरने के कारण बिजली का पोल और विद्युत तार जमीन पर पड़ा है। इससे मुहल्ले के बुनकरों में भय का माहौल है और लोग उस रास्ते से आने-जाने से बच रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद पटवा ने बताया कि खुले में पड़े तार से करंट लगने की आशंका बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग से अविलंब पोल और तार को ठीक कराने की मांग की। चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं होने पर बुनकर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.