Gaya News: दशहरा पर 55 सालों से लगातार हो रहा रामायण का पाठ
गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: दशहरा के मौके पर गया जी शहर में पिछले 55 साल से संगीतमयी रामायण का पाठ हो रहा है। श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति की ओर से धामी टोला में आयोजन होता आ रहा है। 56वें साल में इस बार शहर के धर्मसभा भवन में श्रीरामचरित मानस का पाठ होगा। रविवार से पाठ शुरू होगा। वृंदावन व स्थानीय मिलाकर 31 ब्राह्मण रामायण का पाठ करेंगे। श्रीराम दरबार की प्रतिमा स्थापित करने और पाठ के लिए धर्मसभा भवन के मंच को भव्य तरीके से सजावट की गई है। आज धामी टोला से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
धर्मसभा भवन में 56वें वर्ष का आयोजन रामायण पाठ को लेकर रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। समिति के अध्यक्ष शिवकैलाश डालमिया ने बताया कि रविवार की सुबह शहर के धामी टोला से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकलेगी। शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार की चैतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.