Gaya News: दरवाजे पर खड़ी बाइक गई चोरी
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: आमस थाना क्षेत्र के कलवन गांव में दरवाजे पर खड़ी पल्सर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक मालिक जितेंद्र यादव ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर गांव के ही बंशी निषाद पर चोरी का आरोप लगाया है। जितेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि घटना से दो दिन पहले आरोपित ने उन्हें बाइक चोरी करने की धमकी दी थी। इसके बाद दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद नहीं हो सकी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच, उचित कानूनी कार्रवाई और बाइक बरामद करने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.