Gaya News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवेकर्मी को कुचला, मौके पर मौत
गया, अगस्त 1 -- Gaya News: शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में शामिल रेडक्रॉस मगध प्रमंडल आयुक्त के आवास के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक रेल कर्मचारी को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भारी संख्या में लोग जुट गए। भारी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति रही। मृतक की पहचान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव निवासी सुनील कुमार पिता राजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सुनील कुमार गया जंक्शन पर ग्रुप-डी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की रात ड्यूटी समाप्त कर वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेडक्रॉस के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.