गया, अक्टूबर 29 -- बंधुआ स्टेशन का रेल परिचालन में महत्व Gaya News: ल परिचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण बंधुआ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। ट्रेनों का ठहराव कम होने से आसपास के गांवों के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाला यह स्टेशन दानापुर और डीडीयू रेल मंडल से जुड़े रेल नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तीन रेल मंडलों की सीमा से जुड़े होने के कारण रेल परिचालन और ट्रेनों के आवागमन के लिहाज से इस स्टेशन की अहमियत है। इसके बावजूद यहां यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बंधुआ स्टेशन के पास से किऊल रेल लाइन के लिए बाईपास ट्रैक निकाला गया है। इससे इस क्षेत्र की रेल परिचालन संबंधी उपयोगिता और बढ़ गई है। अलग-अलग रेल मंडलों के बीच ट्रेनों के सुचारु आवागमन के लिहाज से भी यह ...