Gaya News: तीन माह से वेतन लंबित रहने पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी
गया, अगस्त 20 -- Gaya News: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बोधगया की संकुल स्तरीय बैठक गुरुवार को सहदेवखाप में प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नियोजित शिक्षकों के तीन माह से लंबित वेतन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि लगातार तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सरकार को शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाते हुए लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करना चाहिए। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने का सीधा असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ता है। बैठक में बोधगया प्रखंड के शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से मिलकर मांग रखने का निर्णय लिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.