Gaya News: तीन दिवसीय समर खेल उत्सव का हुआ समापन,रहा रोमांच
गया, अगस्त 13 -- Gaya News: प्रखंड के खैरा स्थित क्वेटी विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय क्वेटी समर ओलंपिक्स-2026 का गुरुवार को समापन हो गया। खेल महोत्सव में शतरंज, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकशी और दौड़ सहित 15 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक सौरभ कुमार ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.