Gaya News: तीज का बाजार : महिलाओं को भा रही राजस्थानी बंधनी साड़ी व गज्जी सिल्क
गया, सितम्बर 4 -- Gaya News: सुहागिनों का मुख्य व्रत हरितालिका व्रत (तीज) नौ दिनों बाद 14 सितंबर को है। त्योहार को लेकर खरीदारी जोरों पर है। साड़ी व शृंगार की दुकानें गुलजार हैं। सबसे ज्यादा साड़ी के शोरूम और प्रतिष्ठानों में भीड़ है। इस बार बाजार में फैब्रिक की तरह-तरह की साड़ियां बिक रही हैं। एक से बढ़कर एक वैरायटी है। इस बार महिलाओं को मोडाल सिल्क, राजस्थानी बंधनी साड़ी व गज्जी सिल्क की साड़ियां खूब भा रही हैं। लहेरिया, घाट -चोला, अचकर प्रिंट, जूट फ्रैबिक, हैवी ब्लाउज वाली साड़ियों की भी अच्छी डिमांड है। कांचीवरम, रेडी टू वियर, पॉजिशन प्रिंट व नेट वाली के साथ ही तरह-तरह की सिल्क साड़ियां बिक रही हैं। गर्मी को देखते हुए कॉटन में लिनन भी महिलाओं को पसंद है। प्रतिष्ठानों में इन नयी साड़ियों की कीमत 1200 से लेकर 25 हजार के बीच तक है。
महिलाओं की खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.