गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: बांकेबाजार प्रखंड के तिलैया गांव में दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया। सत्यनारायण यादव को अध्यक्ष, हरिहर पासवान को उपाध्यक्ष, शंभू यादव को कोषाध्यक्ष और प्रदीप चौधरी को सचिव बनाया गया। जूनियर वर्ग की कमेटी में अरविंद पासवान अध्यक्ष, कौशल शर्मा उपाध्यक्ष, सुबोध चौधरी सचिव, अमंत कुमार उपसचिव, योगेश कुमार कोषाध्यक्ष और अजय यादव उपकोषाध्यक्ष बनाए गए। बैठक में इस वर्ष दुर्गापूजा पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। नवमी से एकादशी तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: चौक बाजार दुर्गा पूजा समिति की बैठक में आयोजन पर चर्चा स...