Gaya News: तारचूआ के जंगल मे एक शराब भट्टी ध्वस्त
गया, अगस्त 17 -- Gaya News: छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचूआ गांव के जंगल में सोमवार को पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में संचालित एक अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी विनष्ट किया गया। पुलिस भट्टी संचालक की पहचान करने में जुटी है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.