गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: रेलवे की सिग्नल व्यवस्था को निशाना बनाकर ढाढ़र रेल पुल पर दूसरी बार केबल काटने पहुंचे युवक को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोमवार की देर रात रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से करीब 10 मीटर छह क्वाड सिग्नल केबल बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरीचट्टी गांव निवासी हेमराज मांझी (20), पिता गोविन्द मांझी के रूप में हुई है। आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गुरपा-पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के बीच ढाढ़र रेल पुल संख्या 445 पर 24 अक्तूबर को सिग्नल केबल क्षतिग्रस्त की गई थी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सिग्नल केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल इस मामले में 25 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उप न...