Gaya News: ढाढर नदी में मिले शव की हुई पहचान, हत्या के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
गया, जुलाई 2 -- Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र के बरकैल और बगोदर गांव के बीच ढाढ़र नदी की बालू में दबा मिला शव बदऊंआ गांव के राकेश सिंह का था। गुरुवार को पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। राकेश सिंह का शव बुधवार देर शाम को बरकैल व बगोदर गांव के बीच ढाढ़र नदी से बरामद हुआ था। बालू में से एक हाथ बाहर निकला देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। शव की पहचान नहीं होने पर जांच शुरू की थी। बताया गया है कि राकेश सिंह पिछले चार दिनों से घर नहीं आया था। उसका इधर-उधर खोजबीन व पता लगाया जा रहा था。
बदऊंआ के सुनील सिंह की हत्या मामले का आरोपी था राकेश राकेश सिंह अपने गांव के ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.