Gaya News: ढाई सौ लीटर शराब लदी दो बाइक जब्त
गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: आमस थाने की पुलिस ने मंगलवार को करमडीह गांव के पास मोरैनिया जंगल से 250 लीटर देसी महुआ शराब लदी दो बाइक जब्त की। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। प्रभारी थानेदार अखिलेश कुमार ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान की जा रही है। शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए धंधेबाज जंगल-पहाड़ों में ठिकाना बना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.