Gaya News: डोभी में बिजली करंट से युवक की मौत
गया, जुलाई 10 -- Gaya News: डोभी थाने के निंगरी मोड़ के समीप शुक्रवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, योगेन्द्र यादव (41) डोभी नपं के वार्ड दो के जर्गनाथ यादव का पुत्र था। योगेन्द्र निंगरी मोड़ के समीप एक गुमटी में बंधी अपनी बकरी को खोल रहा था। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया। बताया गया कि लोहे के पोल से लोहे की गुमटी में करंट आ रहा था। बिजली की चपेट में आते ही अचेतावस्था में वह पास के गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने बिजली के संपर्क से छुड़ाकर सीएचसी डोभी ले गए। वहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.