गया, अक्टूबर 30 -- Gaya News: डोभी-चतरा सड़क पर बहेरा थाना गेट के पास शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस ने एक कार से 16 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा कार के चारों दरवाजों के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के खंडवा गांव निवासी चालक धनंजय शर्मा और बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के रिरूडीह गांव के विनोद कुमार शामिल हैं। बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से डोभी-चतरा सड़क मार्ग के रास्ते कार से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गेट के पास वाहन जांच शुरू की। इस दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में कार के चारों दरवाजों के डोर पैड के अंदर छिपाकर रखे ...