Gaya News: डोभी में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद
गया, जुलाई 7 -- Gaya News: डोभी थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पिपरघट्टी पार्क के समीप मंगलवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीले रंग की गोल गले की टी-शर्ट और नेवी ब्लू रंग का मैक्रोमैन कंपनी का अंडरगारमेंट पहन रखा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की पहचान सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कराने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.