Gaya News: डोभी नपं में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा,माहौल धर्रमय
गया, जुलाई 3 -- Gaya News: डोभी नगर पंचायत के सेवईचक-अमारूत गांव में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर नवनिर्मित मंदिर परिसर से धार्मिक वातावरण और श्रद्धा भक्ति के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भगवान के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरे गांव में माहौल भक्तिमय हो गया। गाजे-बाजे, ढ़ोल-सिंघा और जयघोष के साथ सेवईचक, अमारूत, मटनमोड़, महकार आदि गांव का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा निलांजन नदी के पावन तट छठ घाट के समीप पहुंची। यहां यज्ञ आचार्य अमरेश आदि ब्राह्राणों ने विधिवत पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोंचार के बीच 351 कलश में जलभरी अनुष्ठान की रस्म संपन्न कराया। इसके बाद भक्ति गीतों के साथ कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.