गया, जुलाई 21 -- Gaya News: स्वतंत्रता दिवस-2026 को लेकर नगर पंचायत डोभी की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने "प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मेरा सपना, घर हो अपना" और "प्लास्टिक: अभिशाप या वरदान" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी लेखन प्रतिभा दिखाई। कार्यपालक पदाधिकारी कनिका राज ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में लेखन कौशल और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मथुरा यादव सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: प्रतियोगिताओं में 11 विद्यालय के छात्र-छात्रा हुए शामिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...