Gaya News: डेढ़ माह बाद गुरारू को मिली नई थानाध्यक्ष, माला कुमारी ने संभाली कमान
गया, अक्टूबर 17 -- Gaya News: गुरारू थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ माह बाद नए थानाध्यक्ष की पदस्थापना की गई है। शनिवार को माला कुमारी ने गुरारू थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। इसके साथ ही वह गुरारू की पहली महिला थानाध्यक्ष बन गई हैं। योगदान देते ही नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था। माला कुमारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना और शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बताते चलें कि इससे पहले गुरारू के पूर्व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.