Gaya News: डूमरिया : वेलबा घाट नदी पर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में टूटी
गया, अगस्त 31 -- Gaya News: प्रखंड की छकरबंधा पंचायत के महुलनिया जाने वाली सड़क पर वेलबा घाट नदी पर बनी पुलिया रविवार की रात पानी के तेज बहाव से टूट गई। पुलिया टूटने से महुलनिया, तारचुआ, परनटांड़, मुसहरीटांड़ समेत करीब सात गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। अचानक आवागमन बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण अनिल यादव ने बताया कि महुलनिया देवी स्थान से छकरबंधा थाना और सीआरपीएफ कैंप तक करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण वर्ष 2025 में ठेकेदार भोला सिंह द्वारा कराया गया था। सड़क निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने ठेकेदार को वेलबा घाट नदी में बरसात के दिनों में तेज पानी आने की जानकारी दी थी और पुल को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने की मांग की थी。
ग्रामीणों की शिकायतें ग्रामीण उपेंद्र यादव, परिखा यादव, वीरेंद्र कुमार, शम्भू यादव, कुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.