Gaya News: डुमरिया में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
गया, अगस्त 17 -- Gaya News: प्रखंड के डुमरिया बाजार, मंझौली बाजार समेत दर्जनों गांवों में रविवार से सोमवार तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण डॉ. घनश्याम साव, सोनू कुशवाहा और कैलाश प्रसाद ने बताया कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो स्थानीय विधायक और ऊर्जा मंत्री से शिकायत की जाएगी। बिजली नहीं रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के साथ छोटे दुकानदारों का कारोबार भी ठप रहा। मोबाइल चार्ज नहीं होने से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। जेई प्रदीप कुमार साह ने बताया कि मांडर बाजार के पास 33 हजार वोल्ट का तार गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत का काम जारी है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.