गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 पर कोल्हुबार जिओ मोड़ के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। अंकुश कुमार (7) सिद्धपुर गांव के टोला फार्म के अजय ठाकुर का पुत्र था। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार, अंकुश अपनी बहन साक्षी कुमारी (पांचवीं कक्षा), आरुषी कुमारी (चौथी कक्षा) और भाई आर्यन राज (दूसरी कक्षा) के साथ प्राथमिक विद्यालय मांडर जा रहा था। इसी दौरान कोल्हुबार जिओ मोड़ के पास वह एक अज्ञात दोपहिया वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. शंकर सागर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विद्यालय और परिवार में शोक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुकसार परवीन ने बताया कि अंकुश का वि...