Gaya News: डुमरिया में बालू लदे दो ट्रैक्टर एवं एक बाइक जब्त, दो चालक गिरफ्तार
गया, जुलाई 4 -- Gaya News: डुमरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दो चालकों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोशिला गांव के समीप सोरहर नदी से दोनों ट्रैक्टर पकड़े गए। गिरफ्तार चालकों की पहचान भदवर थाना क्षेत्र के बरबाडीह गांव निवासी कलपु भुइयां (25) और कारू भुइयां (29) के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लाइनर के रूप में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन विभाग के पदाधिकारी ने ऑनर बुक के आधार पर ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- अवैध बालू खनन में सात पर मुकदमा, हड़कंप पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.